बिहारीगंज: मंजौरा बाजार में बाइक चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा
बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मंजौरा बाजार में बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी की पहचान विवेक पौद्दार के रूप में हुई है। बताया गया कि एक व्यक्ति बाजार में बाइक खड़ी कर दुकान पर गया था, तभी युवक बाइक लेकर जाने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।