दमोह: शोभानगर चोरी की वारदात का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा: 95 हजार के जेवर बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी दस्तयाब
Damoh, Damoh | Jun 11, 2026 दमोह के शोभानगर क्षेत्र में हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी गए करीब 95 हजार रुपये के जेवरात बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया है। फरियादी आकाश चौरसिया की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। कार्रवाई एसपी के निर्देशन में हुई।