घोड़ाडोंगरी: रानीपुर पुलिस ने 50 मटकों और 10 बर्तनों में मिली महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया, शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी
अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ बैतूल पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को थाना रानीपुर एवं चौकी घोड़ाडोंगरी पुलिस की संयुक्त टीम ने झिलपा-धाराखोह नदी के आसपास अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार किए जाने वाले संभावित ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई की।