छतरपुर: बाइक से घर लौट रहे युवक की बाइक के सामने आया नीलगाय, सड़क हादसे में युवक घायल, कांटी गांव के पास की घटना
छतरपुर से अपने घर कांटी लौट रहे एक युवक 'सरमन अहिरवार' की बाइक के सामने अचानक एक नीलगाय आ गया। जानवर से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे सरमन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त वे बाइक पर अकेले थे। परिजनों द्वारा उन्हें बुधवार की रात करीब 8 बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ उनके सिर और हाथों में आई चोटों का इलाज चल रहा है।