बहराइच: झिंगहाघाट से कोतवाली नगर पुलिस ने पॉकसो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया, भेजा न्यायालय
झिंगहाघाट से कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार को पॉकसो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया है। शनिवार शाम को इस संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि अभियुक्त रिसिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जो पॉकसो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।