मंच पर भाषण दे रहे विधायक ने जनता से पूछ लिया... क्या मैं इस्तीफा दे दूं? विधायक को शायद उम्मीद नहीं थी कि सामने बैठी भीड़ इस सवाल का जवाब इतनी जोर से देगी... लेकिन जैसे ही उन्होंने इस्तीफे की बात कही, भीड़ से आवाज आई... हां, दे दो... दे दो... अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...
दरअसल, पूरा मामला मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के रानीसिंह गांव का है... जहां बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था...
कार्यक्रम में भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार भी पहुंचे थे... इस दौरान जब विधायक मंच से भाषण दे रहे थे, तो उन्होंने अलग भील प्रदेश बनाने और मध्य प्रदेश में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताकर सरकार बनाने की अपील की...
लेकिन विधायक का यह राजनीतिक बयान वहां मौजूद कुछ लोगों को रास नहीं आया... लोगों ने उनके भाषण पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बिरसा मुंडा जयंती जैसे सामाजिक और ऐतिहासिक कार्यक्रम में राजनीति की बजाय आदिवासी समाज के अधिकारों, भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और जल, जंगल, जमीन जैसे मुद्दों पर बात होनी चाहिए...
इसी बीच मंच से विधायक ने विधानसभा की व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि वहां 230 विधायक एक साथ बैठते हैं और आने-जाने का रास्ता भी एक ही होता है...
इसके बाद उन्होंने भीड़ से सवाल कर दिया... कि मैं क्या करूं? क्या इस्तीफा दे दूं? बताओ, मैं इस्तीफा दे दूंगा...
विधायक के इतना कहते ही सामने मौजूद युवकों ने एक साथ आवाज लगाई... हां, दे दो... दे दो...
भीड़ का यह जवाब सुनकर विधायक कुछ पल के लिए असहज नजर आए... हालांकि उन्होंने मुस्कुराते हुए बात संभालने की कोशिश की और कहा... ओके, दे देंगे... चलो ठीक है, लेकिन उसके लिए भोपाल जाना पड़ेगा...
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अपनी सफाई भी दी... उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में कुछ अराजक और बदमाश किस्म के लोग जानबूझकर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे थे और उन्हें उकसाने की कोशिश कर रहे थे...
विधायक के मुताबिक, कार्यक्रम का माहौल खराब न हो और स्थिति शांत बनी रहे, इसी वजह से उन्होंने इस्तीफे वाली बात कही थी...
फिलहाल, बिरसा मुंडा जयंती के कार्यक्रम में हुई यह नोकझोंक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है... और विधायक के इस्तीफे वाले बयान को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं...
#KamleshwarDodiyar #RatlamNews #Sailana #MadhyaPradeshNews #ViralVideo #MLAResignation #BJP #BharatAdivasiParty #BirsaMundaJayanti #AdivasiSamaj #PoliticalNews #ViralNews #MadhyaPradeshPolitics #TribalPolitics #BreakingNews
Hardwar, Haridwar | Nov 20, 2026