सहारनपुर: डीएम ने सड़क सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश, अवैध कट-अतिक्रमण और डग्गामार वाहनों पर होगी कार्रवाई
सहारनपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने अवैध होर्डिंग्स, सड़क किनारे अतिक्रमण और अनधिकृत पार्किंग हटाने के निर्देश दिए।