पूरनपुर: माधोटांडा थाना क्षेत्र में युवती की मौत के बाद युवक का शव मिला, प्रेम प्रसंग की चर्चा
पूरनपुर। थाना माधोटांडा क्षेत्र में तीन दिन के भीतर दो युवाओं की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार आठ मई को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके बाद पड़ोस में रहने वाला युवक दो दिन तक शव के पास मौजूद रहा। सोमवार शाम वह खेतों की ओर गया, जहां एक बाड़े के कमरे में उसका शव मिला। कमरा अंदर से बंद था। शव मिलने से मचा हड़कंप