फिरोज़ाबाद: मतदाता पुनरीक्षण की तैयारी तेज, 200 सैय्या अस्पताल हॉल में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
चार नवम्बर से शुरू हो रहे मतदाता विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए 206 सुपरवाइजर, 5 ईआरओ और 30 एईआरओ का प्रशिक्षण 200 सैय्या अस्पताल हॉल में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे करीब आयोजित किया गया। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य गंभीरता, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण किए जाएं, अन्यथा निलंबन होगा।