सतना मेडिकल कॉलेज में पिछले एक माह से कई लिफ्ट खराब है। ठेकेदार द्वारा केवल कागजी मेंटेनेंस किए जाने से चिकित्सा शिक्षक और स्टाफ बेहद परेशान हैं। खासकर टॉप फ्लोर पर रहने वालों को भारी असुविधा हो रही है। कैंपस की कई लिफ्टें बंद होने से व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।इसके पहले भी यहां की लिफ्ट खराब होने पर व्यावस्था पर सवाल खड़े हुए थे।