उचकागांव: वृंदावन पेट्रोल पंप के पास बंद रेस्टोरेंट में लगी आग, NH-531 पर अफरा-तफरी मची
सोमवार सुबह करीब 11 बजे उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन पेट्रोल पंप के पास एक बंद रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि रेस्टोरेंट पूरी तरह चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास हड़कंप मच गया और एनएच-531 पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। मौके पर थावे थानाध्यक्ष हरेराम कुमार पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया।