बहेड़ी: लखनपुर निवासी महिला के पुत्र की मौत के मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर निवासी मोरकली पत्नी नेमचंद के मुताबिक वो अपने पुत्र संजय सिंघानिया और दो बच्चों को साथ लेकर बहेड़ी के बाईपास मार्ग शेरगढ़ चौराहे के पास किराए के मकान में रह रही थी महिला का आरोप है कि 28 सितंबर 2024 को बहेड़ी का रहने वाला मुकेश उसके पुत्र को घर से बहाने से बुलाकर ले गया और काफी देर तक उसका पुत्र वापस नही लौटा ।