गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानीरात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बस स्टैंड परिसर में कार्यालय के नाम पर बने एक कमरे पर छापा मार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वहां से 8 क्वार्टर देसी शराब बरामद कर जब्त की। पुलिस ने मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है तथा अवैध शराब रखने वालों की तलाश की जा रही है।