बाली: फालना में वाहन चोरी और ट्रैफिक जाम से आमजन परेशान, बीजेपी मंडल ने थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
फालना में शनिवार शाम 5.30 बजे भारतीय जनता पार्टी मंडल खुडाला ने शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर थाना अधिकारी से मुलाकात की। मंडल ने शहर में बढ़ती दुपहिया वाहनों की चोरी और ट्रैफिक जाम की समस्या पर चिंता जताई। साथ ही साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर भी ध्यान दिलाया। थाना अधिकारी विक्रम सिंह सांधु ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।