बाली: सेवाड़ी में 24 घंटे में तीन कुएं धंसे, मोटर, बिजली मीटर और 100 फीट का पीपल का पेड़ जमीन में समाया
बाली के सेवाड़ी में पिछले 24 घंटों में तीन कुओं के धंसने की घटनाएं सामने आई हैं। ग्रामीणों ने बताया की गुडा सीरवीयान में ओटाराम का कुआं मंगलवार सुबह 10.30 बजे अचानक धंस गया। इसी गांव में बगदाराम चौधरी और लक्ष्मण सिंह के कुएं भी धंस गए। बगदाराम के कुएं में पानी की मोटर, ट्रैक्टर की ट्रॉली, बिजली का सामान और 100 फीट ऊंचा पीपल का पेड़ समा गया।