बांसवाड़ा: चिड़ियावासा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 50 दिवसीय योगाभ्यास की शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में गांवों में उत्साह का माहौल है। आयुष विभाग के निर्देशानुसार, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और राजकीय आयुर्वेद औषधालय, चिड़ियावासा के संयुक्त तत्वावधान में 50 दिवसीय काउंटडाउन योगाभ्यास कार्यक्रम का सोमवार सुबह 8बजे भव्य शुभारंभ किया गया है। संपूर्ण कार्यक्रम चिकित्साधिकारी डॉक्टर संगीता वाकड़े के निर्देशन में हो रहा हे।