जमुई: धरसंडा मोड़ के पास तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत, दो घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | May 14, 2026 धरसंडा मोड़ के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार दो व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और दो युवक घायल हो गया। पुलिस द्वारा दोनों मृतक के शव को सदर अस्पताल लाया गया और डीएम के आदेश के बाद दोनों के शव का रात 9:00 बजे के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है।