बरेली: बंगाल जीत की गूंज बरेली में—भाजपा का जश्न, ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी और 2027 का बड़ा ऐलान
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बरेली में जोरदार जश्न मनाया गया। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ खुशी जताई। सांसद छत्रपाल गंगवार ने इसे पीएम मोदी के नेतृत्व की ऐतिहासिक जीत बताया और सीएम योगी की भूमिका की सराहना की। नेताओं ने दावा किया कि 2027 में यूपी में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।