Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
सपा
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

डूंगरपुर: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026' का शुभारंभ कल से

Dungarpur, Dungarpur | May 24, 2026

MORE NEWS

पूजा-पाठ के नाम पर ठगी: संकट टालने का झांसा देकर महिला के 60 हजार के गहने ले उड़े तीन शातिर

प्रतापगढ़ के दलोट कस्बे में अंधविश्वास का सहारा लेकर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन शातिर युवकों ने संकट टालने और पूजा-पाठ का झांसा देकर घर में घुसकर करीब 60 हजार रुपए के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।
मामला सालमगढ़ थाना क्षेत्र का है। पीड़िता कौशल्या बाई चौधरी के अनुसार, तीन युवक लाल रंग की कार से उनके घर पहुंचे और खुद को उनके बेटे का दोस्त बताया। अगले दिन दोबारा पहुंचकर उन्होंने परिवार पर संकट और बेटे की जान को खतरा बताकर डर का माहौल बनाया।
इसके बाद पूजा के नाम पर महिला और उसकी बहू से सोने की झुमकियां और टॉप्स उतरवाकर तांबे के पात्र में रखे और लाल कपड़े से बांध दिए। आरोपी दस मिनट में लौटने की बात कहकर निकले, लेकिन वापस नहीं आए।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कार से उतरकर घर की ओर जाते दिखाई दे रह�

पूजा-पाठ के नाम पर ठगी: संकट टालने का झांसा देकर महिला के 60 हजार के गहने ले उड़े तीन शातिर प्रतापगढ़ के दलोट कस्बे में अंधविश्वास का सहारा लेकर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन शातिर युवकों ने संकट टालने और पूजा-पाठ का झांसा देकर घर में घुसकर करीब 60 हजार रुपए के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। मामला सालमगढ़ थाना क्षेत्र का है। पीड़िता कौशल्या बाई चौधरी के अनुसार, तीन युवक लाल रंग की कार से उनके घर पहुंचे और खुद को उनके बेटे का दोस्त बताया। अगले दिन दोबारा पहुंचकर उन्होंने परिवार पर संकट और बेटे की जान को खतरा बताकर डर का माहौल बनाया। इसके बाद पूजा के नाम पर महिला और उसकी बहू से सोने की झुमकियां और टॉप्स उतरवाकर तांबे के पात्र में रखे और लाल कपड़े से बांध दिए। आरोपी दस मिनट में लौटने की बात कहकर निकले, लेकिन वापस नहीं आए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कार से उतरकर घर की ओर जाते दिखाई दे रह�

Dungarpur, Dungarpur | Jul 29, 2026

फतहसागर किनारे थार से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

उदयपुर शहर में स्टंटबाजी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब फतहसागर झील किनारे कुछ युवकों द्वारा थार गाड़ी से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। वहीं, वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

#Udaipur #FatehSagar #Thar #StuntDriving #ViralVideo RajasthanNews

फतहसागर किनारे थार से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई उदयपुर शहर में स्टंटबाजी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब फतहसागर झील किनारे कुछ युवकों द्वारा थार गाड़ी से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। वहीं, वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। #Udaipur #FatehSagar #Thar #StuntDriving #ViralVideo RajasthanNews

Dungarpur, Dungarpur | Jul 29, 2026

डूंगरपुर में चुनावी तैयारियां तेज, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

डूंगरपुर में नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर देशलदान ने जिला परिषद सभागार में समीक्षा बैठक लेकर सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश दिए।
बैठक में कानून व्यवस्था, मतदान दल, आदर्श आचार संहिता, प्रशिक्षण, रूट चार्ट, मतपत्र, मीडिया, चिकित्सा और मतदान केंद्रों सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
एडीएम प्रकाश चंद्र रेगर ने अधिकारियों को लापरवाही से बचने और सभी कर्मचारियों का डेटा समय पर EMS पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।

#Dungerpur #DungarpurNews #RajasthanNews #ElectionUpdate #PanchayatiRaj

डूंगरपुर में चुनावी तैयारियां तेज, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश डूंगरपुर में नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर देशलदान ने जिला परिषद सभागार में समीक्षा बैठक लेकर सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश दिए। बैठक में कानून व्यवस्था, मतदान दल, आदर्श आचार संहिता, प्रशिक्षण, रूट चार्ट, मतपत्र, मीडिया, चिकित्सा और मतदान केंद्रों सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। एडीएम प्रकाश चंद्र रेगर ने अधिकारियों को लापरवाही से बचने और सभी कर्मचारियों का डेटा समय पर EMS पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। #Dungerpur #DungarpurNews #RajasthanNews #ElectionUpdate #PanchayatiRaj

Dungarpur, Dungarpur | Jul 29, 2026

सज्जनगढ़ दौरे पर कलेक्टर का एक्शन, विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त चेतावनी

सज्जनगढ़ में जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव एक्शन मोड में नजर आए। मंगलवार को उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, कसारवाड़ी सीएचसी और टीडियादेव व कसारवाड़ी एनीकट का औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि समयबद्धता, गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं होगा। इसके बाद एसडीएम कार्यालय में समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।"

#Sajjangarh #Banswara #RajasthanNews #CollectorInspection #DistrictCollector

सज्जनगढ़ दौरे पर कलेक्टर का एक्शन, विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त चेतावनी सज्जनगढ़ में जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव एक्शन मोड में नजर आए। मंगलवार को उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, कसारवाड़ी सीएचसी और टीडियादेव व कसारवाड़ी एनीकट का औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि समयबद्धता, गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं होगा। इसके बाद एसडीएम कार्यालय में समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।" #Sajjangarh #Banswara #RajasthanNews #CollectorInspection #DistrictCollector

Dungarpur, Dungarpur | Jul 29, 2026

सेटबैक विवाद में बुजुर्ग की हत्या, विरोध के बाद आरोपी का अवैध निर्माण ध्वस्त

उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सेटबैक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोसी तीन युवकों पर 68 वर्षीय फाइनेंसर सागरमल मेहता की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है।
हत्या के बाद एमबी अस्पताल की मोर्चरी में परिजनों और समाजजनों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी का अवैध निर्माण तोड़ने, सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।
दबाव बढ़ने पर यूडीए ने दोपहर में आरोपी के अवैध निर्माण वाले हिस्से को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अस्पताल में हंगामे के बीच एक सीआई के शव को ले जा रही एम्बुलेंस भी प्रदर्शनकारियों ने रोक दी, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
वहीं, मृतक की बेटी का आरोप है कि आरोपियों ने उनके पिता को बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी पसलियां और श्वास नली तक टूट गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #CrimeNews BreakingNews

सेटबैक विवाद में बुजुर्ग की हत्या, विरोध के बाद आरोपी का अवैध निर्माण ध्वस्त उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सेटबैक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोसी तीन युवकों पर 68 वर्षीय फाइनेंसर सागरमल मेहता की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। हत्या के बाद एमबी अस्पताल की मोर्चरी में परिजनों और समाजजनों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी का अवैध निर्माण तोड़ने, सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। दबाव बढ़ने पर यूडीए ने दोपहर में आरोपी के अवैध निर्माण वाले हिस्से को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अस्पताल में हंगामे के बीच एक सीआई के शव को ले जा रही एम्बुलेंस भी प्रदर्शनकारियों ने रोक दी, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। वहीं, मृतक की बेटी का आरोप है कि आरोपियों ने उनके पिता को बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी पसलियां और श्वास नली तक टूट गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। #Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #CrimeNews BreakingNews

Dungarpur, Dungarpur | Jul 29, 2026