सूरजपुर: जिले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ किया, सड़क-पुल से बदलेगी तस्वीर
छत्तीसगढ़ के भटगांव विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास को गति देने हेतु महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रुपये से अधिक लागत के तीन महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने ओड़गी विकासखंड के ग्राम हरिहरपुर में कागज नाला पर 419.37 लाख रुपये के पुल निर्माण कार्य की नींव रखी।