भोगांव: भोगांव से 17 वर्षीय छात्रा लापता, मैनपुरी से लौटते समय हुई गायब, पुलिस तलाश में जुटी
भोगांव कस्बे से एक 17 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा मैनपुरी से लौटते समय अपने छोटे भाई को घर भेजकर कुछ देर में पहुंचने की बात कहकर निकली थी, लेकिन अगले दिन तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।