बदनावर: बदनावर में,हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता का पर्व,नगर परिषद व ग्राम पंचायतों में झंडावंदन कर, बांटी मिठाईयां।
Badnawar, Dhar | Aug 15, 2024 स्वतंत्रता का पर्व बदनावर नगर समेत अंचल में हर्षोल्लास से मनाया गया। कई स्थानों पर, झंडावंदन के बाद मिठाई का वितरण हुआ। नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव ने बस स्टैंड स्थित विजय स्तंभ पर झंडावंदन किया। इस मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पंवार व पार्षदगण उपस्थित थे।ग्राम भेंसोला में पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने भी ध्वजारोहण किया।