ग्रेटर नोएडा में 'गो सम्मान आह्वान अभियान' के तहत गोसेवकों, संत समाज और अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक विस्तृत ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस ज्ञापन में गोवंश की सुरक्षा, संरक्षण और सम्मान को लेकर कई अहम मांगें उठाई गई हैं
प्रतिनिधियों ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश में गोवंश संरक्षण के लिए और अधिक प्रभावी कानून बनाए जाएं, गो-तस्करी और अवैध वध पर कड़ी कार्रवाई हो, गोशालाओं को बेहतर सुविधाएं और आर्थिक सहायता दी जाए, साथ ही गोपालन को बढ़ावा देने के लिए अलग गोपालन मंत्रालय और गो-आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाए।
इसके अलावा ज्ञापन में गोचर भूमि की सुरक्षा, गो-चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, स्कूलों में गो-विज्ञान को शामिल करने और गो-कल्याण के लिए विशेष नीति लागू करने जैसी कई मांगें भी रखी गई हैं।
यह केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि पर्यावरण, कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और भारतीय संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने सरकार से इन सुझावों पर गंभीरता से विचार कर जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपील की है। वहीं जिला प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे शासन तक भेजने का आश्वासन दिया।