मवाना: गर्मी से बचाव के लिए मवाना नगर पालिका ने बनाया कर आश्रय स्थल, नगर पालिका अध्यक्ष ने मेरठ रोड पर किया उद्घाटन
Mawana, Meerut | May 26, 2026 लगातार भीषण गर्मी के चलते लोगों को जहां परेशानी हो रही है वहीं राहत दिलाने के लिए मवाना नगर पालिका द्वारा नगर में चार आश्रय स्थल बनाए गए हैं मवाना के मेरठ रोड पर बनाए गए पहले आश्रय स्थल का नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक द्वारा मंगलवार 3:00 बजे फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी भी मौजूद रही।