दिनारा: ट्रक चालक से मारपीट का आरोप, 70 हजार रुपये और चाबी छीनने की FIR नटवार थाना में दर्ज
Dinara, Rohtas | Jun 10, 2026 दिनारा प्रखंड अंतर्गत नटवार थाना क्षेत्र में ट्रक चालक से मारपीट कर 70 हजार रुपये नकद और गाड़ी की चाबी छीनने का मामला सामने आया है। काराकाट थाना क्षेत्र के डेनरी गांव निवासी सुशील कुमार यादव ने इस संबंध में नटवार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रंजय कुमार ने बुधवार को शाम करीब 4 बजे दी जानकारी।