गोरखपुर: हाई-फाई शौक पूरा करने के लिए चोर बनीं 2 लड़कियां, ज्वेलरी की दुकान पर नौकरी कर उड़ाया लाखों का माल, नेपाल में बेचती थीं
कैंट थाना क्षेत्र के क्रॉस मॉल रोड स्थित सान्वी ज्वेलर्स में करीब 45 लाख रुपये के सोने और हीरे के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।इस मामले में दुकान में काम करने वाली दो महिला सेल्सकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने उनके पास से 9.50 लाख रुपये और लगभग 25.50 लाख रुपये के आभूषण भी बरामद किए हैं।