गुरुवार दोपहर को भोपाल आईजी अभय सिंह विदिशा पहुंचे, उन्होंने पुलिस लाइन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में समीक्षा बैठक का आयोजन किया। उन्होंने दोपहर से लेकर शाम 6:30 बजे तक चली बैठक के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपराधों को लेकर समीक्षा की । उनके साथ बैठक में एसपी रोहित कसवानी, ASPप्रशांत चौबे, CSPअतुल सिंह, जिले के सभी SDOPऔर थाना प्रभारी मौजूद रहे