सहारनपुर: दयावती हॉस्पिटल में डॉ. संजीव मिगलानी ने हाइपरटेंशन के प्रति जागरूकता की अपील की
विश्व हाइपरटेंशन डे पर डॉ. संजीव मिगलानी ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया कि भारत में उच्च रक्तचाप बढ़ रहा है और विभिन्न सर्वे के अनुसार हर चार में से एक व्यक्ति इससे प्रभावित है। उन्होंने कहा कि अगर हाई बीपी को नियंत्रित न किया जाए तो यह धीरे-धीरे किडनी, हृदय और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा सकता है।