कोलायत: कोलायत थाने के आगे स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई स्कूटी, पीछे बैठी महिला की गिरने से हुई मौत, मर्ग दर्ज
कोलायत पुलिस थाने के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी अनियंत्रित होने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका के पुत्र दामोदर रंगा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी मां श्यामा देवी अपने भांजे श्रीकांत के साथ स्कूटी पर कोलायत स्नान के लिए जा रही थीं। सुबह करीब 7 बजे जब वे थाने के सामने पहुंचे तो वहां बने स्पीड ब्रेकर के कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गई।