पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 36 शीशी प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कफ सिरप के साथ एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिस आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यालय मे किया पेश।