बागपत: थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, तमंचा, चरस व बाइक की बरामद
Baghpat, Bagpat | May 31, 2025 मीडिया सैल बागपत ने शनिवार को साढे तीन बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित उमर निवासी पुराना कस्बा बड़ौत, अंकित निवासी हजूराबाद गढ़ी को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के पास से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो किलो 150 ग्राम चरस व फर्जी नंबर प्लेट लगी एक बाइक बरामद की।