बागपत: कस्बा टटीरी में स्कूटी सवार युवक ने विशेष समुदाय के लोगों पर टिप्पणी की, कोतवाली बागपत में की शिकायत
Baghpat, Bagpat | May 30, 2025 शुक्रवार को करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार कस्बा टटीरी निवासी दिलशाद के मुताबिक अमन-चैन खराब करने की नीयत से स्कूटी सवार युवक ने विशेष समुदाय के लोगों पर कमेंट करते हुए टोपी पर टिप्पणी की। इसका विरोध करने पर आरोपित युवक धमकी देता हुआ फरार हो गया। वहीं आरोपित युवक कस्बा टटीरी के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।