बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक अवैध हथियार बरामद
Baghpat, Bagpat | May 31, 2025 शनिवार को करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली बागपत पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान आरोपित रिजवान पुत्र इकबाल निवासी कुरेशियान मोहल्ला बागपत को गिरफ्तार किया गया। आरोपित के पास एक अवैध पौनिया 315 बोर बरामद की। आरोपित रिजवान पुत्र इकबाल के विरुद्ध आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।