काराकाट थाना की पुलिस ने आज शुक्रवार को 11 बजे माननीय न्यायालय सासाराम से निर्गत वारंट के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस द्वारा दोनों की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके उपरांत उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।