हरिहरगंज: दहेज उत्पीड़न व हत्या मामले में मसूरिया गांव निवासी पति अरविंद यादव गिरफ्तार, पीपरा पुलिस ने भेजा जेल
पीपरा थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के भाई द्वारा दर्ज कराए गए दहेज उत्पीड़न एवं हत्या के मामले में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।