अररिया: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में आयोजित की गई महत्वपूर्ण बैठक
Araria, Araria | Apr 29, 2026 अररिया जिला एवं सत्र न्यायालय अररिया परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में सचिव रोहित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा करना था।