राजातालाब: बेनीपुर नहर के पास दुकान से 624 ग्राम गांजा बरामद, एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
बेनीपुर नहर के पास दुकान से 624 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार वाराणसी। मिर्जामुराद पुलिस ने गुरुवार रात करीब 10:30 बजे बेनीपुर नहर के समीप एक दुकान पर छापेमारी कर 624 ग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में रोहनिया थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी कुंतली बिन्द को गिरफ्तार किया गया है।