छतरपुर: नगर अध्यक्ष की पहल से पुनर्जीवित हो रही मंदेया नदी, वर्षों बाद फिर बहने लगी जीवनधारा
नगर पंचायत क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली मंदेया नदी, जो वर्षों से अतिक्रमण, मिट्टी भराव और कचरे के कारण अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रही थी, अब पुनर्जीवन की राह पर अग्रसर है। नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता की पहल तथा समाजसेवी रवि शंकर सिंह के सहयोग से नदी के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होने के बाद इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगे हैं।नदी में वर्षों स