पहली ही बारिश में शहर की ऋषिपुरम कॉलोनी की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण शुक्रवार को कॉलोनी की सड़कों पर पानी जमा रहा। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर जमा पानी के कारण पैदल चलने वाले लोगों और वाहन चालकों को दिक्कतें हुईं।