चूरू: वार्ड 25 में बारिश के बाद मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, बड़ा हादसा टला
Churu, Churu | Sep 7, 2026 चूरू शहर के वार्ड नंबर 25 में तेज बारिश के बाद बीती रात को एक मकान का आगे का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। छज्जा गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय छज्जे के नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।