बहराइच: जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, ईवीएम की सुरक्षा का लिया जायज़ा
मंगलवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय परिषद में स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कर ईवीएम की सुरक्षा इत्यादि का जायजा लिया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाए गए और वेयरहाउस भवन में मानक के अनुसार फायर एक्सटिंग्विशर स्थापित किए गए।