गोविंदगढ़: हाजीपुर में पालतू कुत्ते का आतंक, 15 दिनों में 10-12 बकरियां और एक बछिया बनी शिकार
रामगढ क्षेत्र के नौगांव थाना अंतर्गत गांव हाजीपुर में एक पालतू कुत्ते के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीती रात कुत्ते ने रेवाड़े में घुसकर दो बकरियों को मार डाला और उन्हें खा गया। रविवार को दोपहर 12 बजे ग्रामीण इमरान के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति ने अपने घर पर कुत्ता पाल रखा है, जिसे दिन में बांधकर रखा जाता है और रात को खुला छोड़ दिया जाता है। यह