विभूतिपुर: विभूतिपुर के महथी दक्षिण पंचायत में विधायक ने कॉमरेड मनोज कुमार की प्रथम पुण्यतिथि पर मूर्ति का अनावरण किया
महथी दक्षिण पंचायत में पूर्व मुखिया तथा सी पी आई (एम) लोकल कमेटी विभूतिपुर उत्तर के सदस्य कॉमरेड मनोज कुमार की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी मूर्ति का अनावरण सी पी आई (एम) राज्य सचिव मंडल सदस्य सह माकपा विधायक दल के नेता कॉमरेड अजय कुमार के द्वारा किया गया। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया।