विभूतिपुर: विभूतिपुर के गंगौली मंदा विद्यालय में पिकअप में चावल लोडिंग का ग्रामीणों ने बनाया वीडियो
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंगौली सह उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगौली मंदा में गुरुवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब उक्त विद्यालय में पिकअप वैन में चावल लोड किया जा रहा था जिसका विडियो स्थानीय ग्रामीण के द्वारा बनाया जाने लगा तो लोडिंग में लगे लोग अपना चेहरा छुपाने लगे। ग्रामीणों के बीच संदेहास्पद स्थिति बन गई।