जबेरा: ग्राम कुसमी के पास भीषण सड़क हादसे में बस ने बाइक को मारी टक्कर, बच्ची समेत दो की मौत, महिला गंभीर
Jabera, Damoh | Apr 28, 2026 जबेरा थाना अंतर्गत सिंग्रामपुर चौकी के ग्राम कुसमी के पास मंगलवार की दोपहर 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है जहां पर एक बाइक सवार की बस से टक्कर हो गई जिसमें 14 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो लोग गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई वहीं महिला गंभीर रूप से घायल है।