कोंच: आजादी के बाद पहली बार मौला बिगहा के युवक का अग्निवीर में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य विदाई
Konch, Gaya | Jun 27, 2026 प्रखंड की तिनेरी पंचायत अंतर्गत मौला बिगहा गांव के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब गांव के एक युवक का प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से अग्निवीर के रूप में चयन हुआ। बताया जाता है कि आजादी के बाद यह पहला अवसर है, जब गांव का कोई युवक अग्निवीर में चयनित हुआ है। चयनित युवक दिलकेश कुमार, पिता राम लखन यादव, एक किसान परिवार से हैं।