तालबेहट: बिजरौठा रेलवे स्टेशन और जखौरा के बीच रेलवे लाइन किनारे युवक का मिला शव, परिवारजनों ने जताई आशंका और जांच की मांग की
बिजरौठा रेलवे स्टेशन और जखौरा के बीच रेलवे लाइन किनारे एक 19 वर्ष के युवक का मिला शव मामले में परिवार जनों ने आशंका जताई है,और उक्त मामले में पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है, पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया मृतक की पहचान कर ली गई है, और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और उक्त मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।