कैथल: महिला पुलिस टीम ने दुर्गा शक्ति टीम के साथ मिलकर अंबाला रोड स्थित कई कैफे पर छापेमारी की
कैथल में बुधवार को महिला पुलिस टीम ने दुर्गा शक्ति की टीम के साथ मिलकर शहर के अंबाला रोड स्थित कई कैफे पर छापेमारी की। जांच में ऐसा कुछ नहीं मिलने पर कैफे में मिले युवक-युवतियों समेत कैफे संचालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। यह छापेमारी पुलिस डीएसपी उमेद सिंह के नेतृत्व में की गई है।