कैथल: कैथल पुलिस द्वारा बुधवार को कार एजेंसी में चलाया राहगीरी साइबर जागरूकता अभियान
साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा किया कार एजेंसी कैथल में राहगीरी साइबर क्राइम जागरुकता अभियान के तहत आमजन सहित एजेंसी के कर्मचारियों को साइबर क्राइम बारे जागरूक किया गया। इस दौरान साइबर थाना पुलिस के एएसआई रविंद्र कुमार की टीम ने बताया कि आमजन सोशल मीडिया पर आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर कैथल पुलिस एवं ट्विटर पर साइबर दोस्त को लाइक करो।