कैथल: चंदाना गेट निवासी को नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगी मामले में सह आरोपी काबू
नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के मामले की जांच थाना शहर पुलिस के एएसआई सुरेंद्र कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी चंदाना गेट कैथल निवासी कौशल्या को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चंदाना गेट कैथल निवासी साहिल की शिकायत अनुसार उनकी कुलदीप ज्योतिषी के साथ जान पहचान थी। कुलदीप ने उसे चंडीगढ़ के नगर निगम में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।